Followers

Monday 22 February 2016

साहित्यकार डा रंगनाथ मिश्र को विद्यासागर की उपाधि....डा श्याम गुप्त

साहित्यकार डा रंगनाथ मिश्र को उपाधि ---

                 विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर द्वारा दिनान्क २०-२-२०१६ को साहित्यमूर्ति साहित्यभूषण डा रंगनाथ मिश्र सत्य को विद्यासागर उपाधि ( डी.लिट्.) से अलंकृत करके गौरव प्रदान किया गया |
           हिन्दी साहित्य में अगीत-काव्य के संस्थापक दृष्टा साहित्यकार व युग प्रवर्तक डा रंगनाथ मिश्र सत्य को डा श्याम गुप्त एवं गुरुवासरीय साहित्यिक व सांस्कृतिक संस्था, आशियाना, लखनऊ की ओर से बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित हैं |
 
 

Monday 25 January 2016

कृति कुछ शायरी कीबात होजाए --की समीक्षा ...डा श्याम गुप्त

           कृति कुछ शायरी कीबात होजाए --की समीक्षा......

                                          





Saturday 9 January 2016

अखिल भारतीय अगीत परिषद् की नव वर्ष २०१६ की प्रथम गोष्ठी ---डा श्याम गुप्त ...

अखिल भारतीय अगीत परिषद् की नव वर्ष २०१६ की प्रथम गोष्ठी ---डा श्याम गुप्त ...

                       
                 ३ जनवरी २०१६ रविवार ---१९६६ से अटूट क्रम से निरंतर चली आ रही, माह के प्रत्येक प्रथम रविवार को होने वाली अखिल भारतीय अगीत परिषद् की नववर्ष २०१६ की प्रथम गोष्ठी अगीत विधा के संस्थापक साहित्यभूषण डा रंगनाथ सत्य मिश्र के आवास अगीतायन , राजाजी पुरम लखनऊ पर सदा की भांति आयोजित हुई |
             गोष्ठी के अध्यक्षता डा रंगनाथ मिश्र सत्य ने की | मुख्य अतिथि डा श्याम गुप्त व विशिष्ट अतिथि कविवर श्री ओमनीरव जी थे |
             डा सुरेश प्रकाश शुक्ल, पार्थो सेन, डा योगेश गुप्त, शिव मंगल सिंह मंगल, सुभाष हुड़दंगी, रामप्रकाश शुक्ल, बेअदब लखनवी , मुरली मनोहर कपूर, आदि लगभग ३० कवियों ने विविध रंगों में कवितायें प्रस्तुत कीं |

          केन्द्रीय कवि के रूप में श्री ओम नीरव जी द्वारा विभिन्न कवितायें प्रस्तुत की गयीं , जिन पर प्रत्येक कवि द्वारा संक्षिप्त सारगर्भित टिप्पणी भी  प्रस्तुत की गयी |



चित्र१. अध्यक्ष डा रंगनाथ मिश्र सत्य, मुख्य अतिथि डा श्याम गुप्त एवं विशिष्ट अतिथि कविवर ओम नीरव.....
चित्र-२- व ३.... डा योगेश , डा सुरश प्रकाश शुक्ल व अन्य कविगण





Monday 4 January 2016

डा रंगनाथ मिश्र सत्य ...मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण का केलेंडर व पुस्तक अर्पित की ..... डा श्याम गुप्त ....

हिन्दी दिवस के अवसर पर साहित्यभूषण सम्मान से अलंकृत होने पर डा रंगनाथ मिश्र सत्य ...मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को श्रीकृष्ण का केलेंडर व पुस्तक भेंट करते हुए .....


                             


Thursday 31 December 2015

नव वर्ष की शुभकामनाएं ---डा श्याम गुप्त .....

        
                                                   नव वर्ष की शुभकामनाएं


                                             

Friday 27 November 2015

अगीत की शिक्षाशाला --कार्यशाला --२९... सतत लगन, श्रम व धैर्य एवं प्रतिभा का अंततः सुपरिणाम ..डा श्याम गुप्त ...

 

                         सतत लगन, श्रम व धैर्य एवं प्रतिभा का अंततः सुपरिणाम

                     

               अविचल भाव से हिन्दी साहित्य में नयी नयी विधाओं को समर्पित करने वाले , हिन्दी भाषा व काव्य सेवी, अगीत कविता विधा के संस्थापक , संतुलित कहानी व संघात्मक समीक्षा के जनक  वरिष्ठ साहित्यकार ड़ा रंगनाथ मिश्र 'सत्य' को उ.प्र. हिन्दी संस्थान द्वारा "साहित्य-भूषण" सम्मान-2014. प्रदत्त |

डा रंगनाथ मिश्र सत्य के हाइकू......डा श्याम गुप्त....

 डा रंगनाथ मिश्र सत्य के हाइकू....


मैं जानता हूँ
तुम्हारी हर चाल
पहचानता हूँ |

कहता नहीं
लेकिन कहना भी
नहीं चाहता |

हंसीं उड़ाते हैं
मेरी सहजता की
वे लगातार

सहजता ही
मनुष्य की होती है
सहज मित्र

 बढजाती है
मनुष्य की आयु भी
प्राणायाम से

जीवन जियो
सच्चाई के साथ ही
सुखी रहोगे

त्याग तपस्या
बेकार न समझें
कभी भी मित्र

चलते रहें
कर्म के पथ पर
सुख मिलेगा

 योग करिए
जीवन सुधारिए
स्वस्थ रहिये