इस चिट्ठे पर हिन्दी की अतुकान्त कविता धारा की एक विशेष विधा " अगीत- कविता " व उसके साहित्य के विविध रूप-भाव प्रस्तुत किये जायेंगे.....
Followers
Friday 27 November 2015
डा रंगनाथ मिश्र सत्य के हाइकू......डा श्याम गुप्त....
डा रंगनाथ मिश्र सत्य
के हाइकू....
मैं जानता हूँ
तुम्हारी हर चाल
पहचानता हूँ |
कहता नहीं
लेकिन कहना भी
नहीं चाहता |
हंसीं उड़ाते हैं
मेरी सहजता की
वे लगातार
सहजता ही
मनुष्य की होती है
सहज मित्र
बढजाती है
मनुष्य की आयु भी
प्राणायाम से
जीवन जियो
सच्चाई के साथ ही
सुखी रहोगे
त्याग तपस्या
बेकार न समझें
कभी भी मित्र
चलते रहें
कर्म के पथ पर
सुख मिलेगा
योग करिए
जीवन सुधारिए
स्वस्थ रहिये
Sunday 22 November 2015
माननीय मुलायम सिंह यादव जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं ...डा श्याम गुप्त
जन्मदिवस की शुभकामनाएं
गाँव गाँव हर शहर शहर की गली गली में डोलेंगे |
फ़ैल रहा जो जहर देश में उसमें अमृत घोलेंगे |
हर मज़हब के रहने वाले एक सूत्र में बंधे रहें |
कन्या से कश्मीर की घाटी तक हम हल्ला बोलेंगे ||
---डा रंगनाथ मिश्र ‘सत्य’
परम आदरणीय माननीय मुलायम सिंह यादव जी पूर्व मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश एवं पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार को उनके ७७वें जन्मदिवस पर बधाई एवं शत शत अभिनन्दन | वे शतायु होकर प्रदेश, देश-राष्ट्र, हिन्दी भाषा व साहित्य की अहर्निश सेवा करते रहें, ऐसी हमारी कामना है |
दिनांक -२२-११-२०१५ई. -----डा रंगनाथ मिश्र ‘सत्य

Subscribe to:
Posts (Atom)