इस चिट्ठे पर हिन्दी की अतुकान्त कविता धारा की एक विशेष विधा " अगीत- कविता " व उसके साहित्य के विविध रूप-भाव प्रस्तुत किये जायेंगे.....
Followers
Tuesday, 25 February 2014
Tuesday, 11 February 2014
अगीतायन साप्ताहिक समाचार पत्र के... डा श्याम गुप्त विशेषांक.. का लोकार्पण......
अगीतायन साप्ताहिक समाचार पत्र के... डा श्याम गुप्त विशेषांक.. का लोकार्पण......
अगीतायन साप्ताहिक समाचार पत्र के... डा श्याम गुप्त विशेषांक.. का लोकार्पण रविवार दिनांक ९-२-१४ को स्थानीय मैथमैटीकल स्टडी सिर्कल राजाजीपुरम के सभागार में सृजन सान्स्कृतिक संस्था के तत्वावधान में हुआ | अखिल भारतीय अगीत परिषद् के अध्यक्ष डा रंगनाथ मिश्र 'सत्य' संस्था सृजन के अध्यक्ष डा योगेश गुप्त एवं कवयित्री श्रीमती विजय कुमारी मौर्या द्वारा अंक का विमोचन किया गया | तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया |
लोकार्पण--डा श्याम गुप्त, डा रंगनाथ मिश्र 'सत्य', कवयित्री विजय कुमारी मौर्या एवं सृजन संस्था के अध्यक्ष डा योगेश गुप्त |
संस्थाके मंत्री देवेश शुक्ल का काव्य पाठ |
विजय कुमारी मौर्या का वक्तव्य |
डा श्याम गुप्त वक्तव्य देतेहुए |
Sunday, 5 January 2014
अगीत की शिक्षाशाला.....कार्यशाला १६ अगीत छंद व उनका रचना विधान....-गतिमय सप्तपदी अगीत..एवं..-लयबद्ध षटपदी अगीत......
अगीत की शिक्षाशाला.... ... ...अगीत में रस छंद अलंकार योजना---क्रमश ... अगीत- छंद....
( लय व गति काव्य-विधा के अपरिहार्य तत्व व विशेषताएं हैं जो इसे गद्य-विधा से पृथक करती
है | यति --काव्य को संगीतमयता के आरोह-अवरोह के साथ कथ्य व भाव को अगले स्तर पर परिवर्तन की
स्पष्टता से विषय सम्प्रेषण को आगे बढाती है | तुकांत बद्धता ..काव्य के शिल्प सौंदर्य को बढाती है परन्तु
संक्षिप्तता, शीघ्र भाव-सम्प्रेषणता व अर्थ-प्रतीति का ह्रास करती है | अतः वैदिक छंदों व ऋचाओं की अनुरूपता
व तादाम्य लेते हुए अगीत मूलतः अतुकांत छंद है | हाँ लय व गति इसके अनिवार्य तत्व हैं तथा तुकांत, यति,
मात्रा व गेयता का बंधन नहीं है | अगीत वस्तुतः अतुकांत गीत है |
अगीत कविता का मुख्य अभिप्राय: है राष्ट्र, समाज व जमीन से जुडी वह छोटी अतुकांत कविता जो पांच से दस पंक्तियों से कम या अधिक की न हो | जिसमें लय व गति हो , गेयता का बंधन न हो एवं मात्रा- बंधन भी आवश्यक नहीं | वर्तमान में अगीत काव्य-विधा में प्रचलित व प्रयोग होरहे विविध छंदों का नीचे वर्णन किया जा रहा है | वे छंद ये हैं-----
१- अगीत छंद ......२-लयबद्ध
अगीत
३-गतिमय
सप्तपदी अगीत४-लयबद्ध
षटपदी अगीत
५-नव-अगीत ६-त्रिपदा
अगीत
७-त्रिपदा
अगीत गज़ल
|)
कार्यशाला १६ .अगीत छंद व उनका रचना विधान.....छंद ३-गतिमय
सप्तपदी अगीत..एवं..४-लयबद्ध
षटपदी अगीत......
छंद.३.सप्तपदी गतिबद्ध
अगीत छन्द---सात पक्तियों वाली, सममात्रिक, गतिमयता व गेयता युक्त अतुकान्त रचना प्रत्येक
पन्क्ति में--१६ मात्रायें।
मंद हुई गति धारा-गगन की;
मौन सभा मंडप में छाया |
बोले,' कौन दुष्ट है जिसने -
भंग किया पिनाक यह शिव का ;
उत्तर नहीं मिला तो तत्क्षण ,
कर दूंगा निर्वीर्य धारा को || " ----- अगीत महाकाव्य सौमित्र गुणाकर से ..
“छुब्ध होरहा है हर मानव ,
पनप रहा है वैर निरन्तर,
राम और शिव के अभाव में,
विकल हो रहीं मर्यादायें;
पीडाएं हर सकूं जगत की,
ग्यान मुझे दो प्रभु प्रणयन का।“ --जगत नारायण पान्डे (मोह और पश्चाताप से)
४.. लयबद्द षटपदी
अगीत छन्द — छह पन्क्तियों युक्त, सममात्रिक ,१६-१६ मात्राओं की लयबद्ध, गतिमय, गेय
अतुकान्त रचना…. उदाहरणार्थ….
“पर ईश्वर है जगत नियन्ता ,
कोई है अपने ऊपर
भी,
रहे तिरोहित अहं-भाव सब ,
सत्व-गुणों से युत हो मानव,
सत्यं, शिवम भाव अपनाता,
सारा जग सुन्दर हो जाता ।“ ---डा
श्याम गुप्त ( सृष्टि महाकाव्य से)
" हम क्षत्री है वन में मृगया,
करना तो खेल हमारा है |
तुम जैसे दुष्ट मृग-दलों को,
हम सदा खोजते रहते हैं |
चाहे काल स्वयं सम्मुख हो,
नहीं मृत्यु से डरते हैं हम || " ---शूर्पणखा काव्य उपन्यास से ( डा श्याम गुप्त )
-------क्रमश ... अगीत की शिक्षाशाला.... ... ...अगीत में रस छंद अलंकार योजना--. अगीत- छंद.... ५ व ६ ....
Subscribe to:
Posts (Atom)