Followers

Showing posts with label अगीत कविता. Show all posts
Showing posts with label अगीत कविता. Show all posts

Monday 1 October 2012

बेंगलूर में अखिल भारतीय साहित्य साधक मंच की काव्य गोष्ठी व मुशायरा संपन्न ..



                       दिनांक ३०-९-१२ रविवार को अखिल भारतीय साहित्य साधक मंच की मासिक काव्य गोष्ठी  व मुशायरा लायंस क्लब, सरक्की, जेपी नगर  के सभागार में  वरिष्ठ गीतकार  डा श्याम गुप्त की अध्यक्षता में संपन्न हुई | गोष्ठी के अतिथि शायर मुश्ताक अहमद शाह एवं कवि भागीरथ अग्रवाल थे |  मंच संचालन समिति के अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद मर्मज्ञ ने किया |
               गोष्ठी के प्रथम  सत्र में कश्मीरी साहित्य के विद्वान श्री त्रिलोकी नाथ धर ने 'कश्मीरी साहित्य व उसका लालित्य ' विषय पर व्याख्यान देते हुए कश्मीरी भाषा, साहित्य व कवियों के बारे में  विस्तार से बताया|
कश्मीरी साहित्य पर  कविवर श्री धर का अभिभाषण
उपस्थित कवि, शायर व श्रोतागण
                द्वितीय सत्र में उपस्थित युवा व वरिष्ठ कवियों, गीतकारों व शायरों ने श्रेष्ठ ग़ज़लों, कविताओं व  गीतों से श्रोताओं को भाव विभोर किया |  युवा कवि श्री दिवस गुप्ता ने  आधुनिक सभ्यता, अति-विकास  व अनियंत्रित विकास के दुष्परिणामों पर ध्यान खींचते हुए   कहा...


"छतें ही छतें है दूर तक
जहां नज़र भी हांफने लगे |"
युवाकवि दिवस गुप्त का काव्य-पाठ
           

            अध्यक्षीय अभिभाषण में डा श्याम गुप्त ने अगीत विधा के छंद-विधान पर अपनी नवीन काव्य-कृति " अगीत साहित्य दर्पण"   रचनाकारों व श्रोताओं के सम्मुख रखते हुए काव्य की अगीत विधा  से अवगत कराया  तथा लंबी कविता व संक्षिप्त कविता की अपनी-अपनी विशेषताओं का उल्लेख किया |
कवयित्री मंजू व्यंकट द्वारा काव्य-पाठ साथ में मंच संचालक श्री मर्मज्ञ
              

Tuesday 11 September 2012

अगीत साहित्य दर्पण..क्रमश:...आभार..डा श्याम गुप्त...


                        आभार

                                     " तत्सवितुर्वरेण्यं "   उस तेजपुन्ज परब्रह्म की प्रेरणा एवं माँ वाग्देवी की कृपा-भिक्षा के आभार से कृत-कृत्य मैं सर्वप्रथम लखनऊ नगर देश-विदेश बसे अगीत-विधा के समर्थक, सहिष्णु, सद्भावी, तटस्थ, आलोचक, प्रतिद्वंद्वी एवं अगीत की प्रतिष्ठा प्रगति के द्वारा हिन्दी भाषा साहित्य की सेवा उन्नति के आकांक्षी   सहयोगी कवियों, साहित्यकारों, साहित्याचार्यों, समीक्षकों, विद्वानों प्रवुद्ध पाठकों का आभारी हूँ जो अपनी खट्टी, मीठी, तिक्त  उक्तियों, कथनों, वचनों, संवादों, आक्षेपों, आलेखों टिप्पणियों रूपी सुप्रेरणा  द्वारा इस रचना की परिकल्पना कृतित्व में सहायक हुए
                            अगीत के संस्थापक, प्रवर्तक डा रंगनाथ मिश्र 'सत्य' के सद्भावनापूर्ण सत्परामर्श विषय वैविध्य पर विवेचनात्मक तथ्यपूर्ण जानकारी प्रदायक सहयोग के बिना अगीत कविता-विधा के छंद-विधान पर  यह प्रथम कृति " अगीत साहित्य दर्पण " कब आकार ले पाती   कृति के लिए श्रमसाध्य प्रस्तावना लिखने के लिए भी मैं उनका आभारी हूँ
              लखनऊ विश्व विद्यालय, लखनऊ के “ हिन्दी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग” की विभागाध्यक्ष प्रोफ. कैलाश देवी सिंह पी.एच.डी., डी.लिट. द्वारा अगीत काव्यान्दोलन पर एतिहासिक दृष्टि व उसके महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए लिखी गयी विद्वतापूर्ण ”शुभाशंसा” के लिए मैं उनका आभारी हूँ | उन्होंने अपने अति व्यस्त समय में से कुछ समय का दान देकर मुझे कृत-कृत्य किया |   
                मैं अपने गुरुवासरीय गोष्ठी के कवि संगी समर्थ कवि, साहित्यकार एवं कविता  की छंद-विधा परछंद-विधान’  के लेखक श्री राम देव लाल 'विभोर' द्वारा इस कृति के  लिए विद्वतापूर्ण विवेचनात्मक भूमिका  " दो शब्द " लिखने के लिए उनका आभारी हूँ     मैं  अपने गुरुवासरीय गोष्ठी, प्रतिष्ठा, प्राची , चेतना, अखिल भारत विचार क्रान्ति मंच, बिसरिया शिक्षा संस्थान  सृजन  साहित्यिक सांस्कृतिक संस्थाओं की गोष्ठियों के कवि मित्रों का भी आभारी हूँ जिनके विभिन्न अमूल्य विचार इस कृति की रचना में सहायक हुए
                    डा .रंगनाथ मिश्र 'सत्य', श्री सोहन लाल 'सुबुद्ध',  अनिल किशोर 'निडर', विनय सक्सेना, तेज नारायण 'राहीसुभाष 'हुड़दंगी', श्रीमती सुषमा गुप्ता, अगीत गोष्ठी के संयोजक   समीक्षक श्री पार्थो सेन, युवाओं की साहित्यिक संस्था 'सृजनके अध्यक्ष डा योगेश गुप्त, महाकवि पंडित  जगत नारायण पाण्डेय एवं  श्री सुरेन्द्र कुमार वर्मा का विशेष आभारी हूँ जिनके आलेख, कृतियाँ   रचनाएँ इस कृति की रचना में सहायक हुईं साथ ही साथ मैं  अखिल  भारतीय अगीत परिषद्, लखनऊ  के सभी कवि, कवयित्रियों मित्रों एवं 'अगीतायन' पत्र के सम्पादक श्री अनुराग मिश्र का भी आभारी हूँ जिनकी रचनाओं प्रकाशनों का उदाहरण स्वरुप इस कृति में उल्लेख किया गया है
                                   मैं सभी पुरा, पूर्व वर्तमान कवियों, आचार्यों, साहित्याचार्यों, काव्याचार्यों, विद्वानों रचनाकारों का आभारी हूँ ..मेरे अंतस में भावितजिनके विचारों   भावों ने इस कृति में समाहित होकर मुझे कृत-कृत्य  किया तथा जिनके विचार, आलेख, कथन, शोधपत्र आदि का इस कृति " अगीत साहित्य दर्पणमें उल्लेख किया गया है|
                 
                              ------डा श्यामगुप्त ...